लॉकडाउन और सख्ती का दिख रहा है असर, महाराष्ट्र में घटे नए कोरोना मामले

लॉकडाउन और सख्ती का दिख रहा है असर, महाराष्ट्र में घटे नए कोरोना मामले

सेहतराग टीम

महाराष्ट्र में लॉकडाउन कोरोना केस को देखते हुए लगाया था, जो अब सफल होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि सोमवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 48,700 नए केस मिले हैं। बीते दिनों ये 60 हजार से अधिक हो गए थे। बीते 24 घंटे में राज्य में 71,736 मरीजों की छुट्टी दी गई और 524 की मौत हो गई। 

पढ़ें- कोरोना कहर: लगातार चार दिनों से हो रही हैं 2 हजार से ज्यादा मौतें, देखें राज्यवार आंकड़े

मुंबई में भी लगातार नए मामले कम होते जा रहे हैं। सोमवार शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 3876 नए कोविड केस सामने आए और 9150 ठीक हुए। मुंबई में भी पहले रोज नए मामले पहले पांच हजार से अधिक मिल रहे थे, जो अब घटने लगे हैं। 

रविवार तक देश की वित्तीय राजधानी में 12,783 मौतों सहित कुल मामले 6,27 एंव 651 थे जबकि उपचाराधीन मामले 75,740 थे। वहीं मुंबई में 4 अप्रैल को रिकॉर्ड 11,163 मामले सामने आए, लेकिन पिछले कुछ दिनों में सामने आने वाले नए मामलों में कमी देखने को मिली है। रविवार को कोविड-19 के 5542 नए मामले सामने आए थे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि सोमवार को राज्य में पांच लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए।

मुंबई में कोविड-19 की स्थिति में सुधार डॉ. शशांक जोशी

इस बीच महाराष्ट्र सरकार के कोविड-19 कार्यबल के सदस्य एवं जाने-माने एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. शशांक जोशी ने कहा कि मुंबई में हो सकता है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा हो, क्योंकि सोमवार को संक्रमण के मात्र 3792 मामले सामने आए जबकि 41,000 नमूनों की जांच की गई थी। महानगर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार आकलन, जांच और प्रबंधन की जो रणनीति अपनायी गई है उसके चलते आया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा ‘मुंबई में 41 हजार जांच पर 3792 मामले सामने आए स्पष्ट रूप से हमें आकलन, जांच और प्रबंधन रणनीति से सफलता मिल रही है। एमसीजीएम टीम को बधाई।

इसे भी पढ़ें-

अमित शाह ने अहमदाबाद में शुरू किया 900 बेड का अस्पताल, हालात का लिया जायजा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।